- हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा के लगे नारे
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। गुमला जिला मुख्यालय में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 27 से 30 दिसंबर तक गायत्री शक्तिपीठ नारी सशक्तिकरण 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 2025-26 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 551 बहनों ने जल उठाव के साथ कलश यात्रा की।
शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुई टोली के टोली नायक-रामतपस्या आचार्य, सहटोली नायक-प्रमोद शास्त्री, गायक-अभय, तबला वादक-शिबु मंडावी एवं युगचालक घनश्याम कोर्राम ने मंत्रोचार के साथ झंडा पूजन किया।
लगभग 1,000 लोगों के साथ बडाइक मुहल्ला स्थित गायत्री शक्तिपीठ से प्रातः 9:30 बजे से कलश यात्रा शुरू हुई, जो कि गायत्री मंदिर से बड़ा दुर्गा मंदिर होते हुए वन तालाब में पहुंचा।
वहां वरुण देव का पूजन करते हुए जल उठाव किया गया। पटेल चौक, मेन रोड, टावर चौक, पालकोट रोड पेट्रोल पंप से डीएसपी रोड होते हुए गायत्री मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा सम्पन्न हुई।
हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा के नारे और गायत्री माता के जयकारों के साथ कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इसके पश्चात आरती की गई।
कलश यात्रा में शामिल एवं उपस्थित भक्तों को अमृतासन महाप्रसाद का वितरण किया गया। संध्याकालीन कार्यक्रम में शाम 6 बजे से यज्ञ मंडप का उद्घाटन एवं संगीत व प्रवचन के माध्यम से किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केडीएन सिंह, सरस्वती सिंह, लक्ष्मी विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव, अशोक साह, परिवार्जक अमित कुमार, अर्जुन कुमार सोनी, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार दास, राधा देवी, पूर्णिमा देवी, गीता देवी, हरिहर जयसवाल, शकुन्तला दास, ललिता देवी, बलदेव प्रसाद गुप्ता, रामाश्रय शाह, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमिला देवी, गगन सिंह, केसरी देवी, प्राची कुमारी, अनाया गुप्ता, ज्ञानदीप सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


