रांची। झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के तत्वावधान में 17 व 18 नवंबर को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में “नेशनल एड्स कंट्रोल प्रोग्राम मॉड्यूल” पर दो‑दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। परियोजना निदेशक डॉ नेहा अरोड़ा के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न आईसीटीसी केंद्रों से आए लैब टेक्नीशियन ने भाग लिया।
विंडो पीरियड व रिस्क एसेसमेंट पर ज़ोर
राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कमलेश प्रसाद ने कहा कि एचआईवी जांच से पहले रोगी का विंडो पीरियड और रिस्क एसेसमेंट अनिवार्य है, ताकि रिपोर्ट नेगेटिव आने पर पुनः जांच का समय सही निर्धारित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से लैब टेक्नीशियन और काउंसलर को नवीनतम परीक्षण विधियों से अवगत कराया जाएगा, जिससे एचआईवी की शुरुआती पहचान और रोकथाम में सुधार होगा।
जांच किट के रखरखाव की हिदायत
झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के उप‑परियोजना निदेशक डॉ. एस एस पासवान ने बताया कि सरकारी‑केंद्रीय एचआईवी जांच किट को 2 डिग्री सेल्सियस ‑8 डिग्री सेलिसयस के तापमान पर संग्रहीत करना आवश्यक है, तभी परिणाम सटीक मिलेंगे।
उपकरणों पर व्यावहारिक सत्र
एमजीएम मेडिकल कॉलेज की एसआरएल लैब से डॉ. सुमंगला, रिम्स रांची की एसआरएल लैब से सुश्री सुमी महतो और डॉ. सुधीर कुमार ने लैब तकनीक व उपकरणों पर व्यावहारिक सत्र आयोजित किए।
उच्च पदाधिकारी की उपस्थिति
कार्यक्रम में झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. एस एस पासवान, उप -निदेशक सत्य प्रकाश प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


