- एक की हालत गंभीर इलाजरत
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। डुमरी थाना क्षेत्र के बासा नदी पुल के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर में दो बाइक सवारों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान कठगांव निवासी 28 वर्षीय रूपेश एक्का (पिता- जेनेरियूस एक्का) और शेखपुर निवासी 65 वर्षीय लुइस मिंज (पुत्र-स्वo लुकस मिंज) के रूप में हुआ। शेखपुर निवासी 25 वर्षीय नवीन तिग्गा (पिता- जेराल तिग्गा) गंभीर रूप से घायल है।
घटनास्थल पर उपस्थित लोग आनन फानन में इलाज के लिए डुमरी उप स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, जहां डाँक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज रही है।
सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उसके परिजनों को सौप दिया गया।
पुलिस उक्त सड़क दुर्घटना की छानबीन में जुटी है। परिवार और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


