- ‘लॉ चुनो’ अभियान से लोहरदगा में 3800 से अधिक छात्रों तक पहुंच
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला प्रशासन और आईडिया के संयुक्त तत्वावधान में ‘लॉ चुनो’ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक जिले के सात प्रखंडों के 13 उच्च विद्यालयों में यह आयोजित किया गया है। बीते 7 और 8 नवंबर में इस अभियान के माध्यम से कुल 3838 विद्यार्थियों तक पहुंच बनाई गई।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरुकता बढ़ाना और उन्हें कानून एवं न्याय के क्षेत्र में अवसरों की जानकारी देना है। सत्रों के दौरान विद्यार्थियों को कानून की बुनियादी समझ और इसके दैनिक जीवन में महत्व से अवगत कराया गया।
यह अभियान उपायुक्त के निर्देशन में आईडिया के निदेशक तुशांत शर्मा, शिक्षा विभाग और पीपीआईए फेलोज़ रम्या कौशिक एवं आइशा खान के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसे एनयूएसआरएल, रांची के 20 स्वयंसेवक विद्यालय-से-विद्यालय ले जाकर विद्यार्थियों तक पहुंचा रहे हैं।
अभियान 9 और 10 नवम्बर को भी जारी रहेगा। इसके तहत जिले के आवासीय विद्यालयों के साथ-साथ लोहरदगा, सेन्हा, कुडू और किस्को प्रखंडों के उच्च विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को इन दिनों विद्यालय भेजें, ताकि वे इन सत्रों का लाभ उठा सकें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


