नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने 13 वें दौर के अंतर्गत तीन कोयला ब्लॉकों की नीलामी की है। मंत्रालय ने 21 अगस्त, 2025 को वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी का 13 वां दौर शुरू किया था। इसके बाद, 20 से 25 नवंबर तक अग्रिम नीलामी आयोजित की गईं।
इस दौरान तीन पूर्ण रूप से अन्वेषित कोयला ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई। इन ब्लॉकों में लगभग 3,306.58 मिलियन टन का भूगर्भीय भंडार है, जिसकी पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) 49 एमटीपीए है।
इन तीनों ब्लॉकों से लगभग 4,620.69 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। लगभग 7,350 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होगा। रोजगार के 66,248 अवसर सृजित होंगे।
वर्ष 2020 में वाणिज्यिक कोयला खनन की शुरुआत के बाद से 136 कोयला ब्लॉकों की नीलामी की जा चुकी है। इनकी उत्पादन क्षमता 325.04 मिलियन टन प्रति वर्ष है। चालू होने के बाद, ये ब्लॉक घरेलू कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगे।
इन कोयला ब्लॉकों से सामूहिक रूप से 43,330 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने, 48,756 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आने और कोयला-उत्पादक क्षेत्रों में 4,39,447 रोजगार के अवसरों का अनुमान है।
नीलामी का ब्लॉक-वार परिणाम
| क्र. सं. | ब्लॉक का नाम | राज्य | पीआरसी (एमटीपीए) | भूवैज्ञानिक भंडार (एमटी) | अंतिम बोली प्रस्तुतकर्ता: | आरक्षित मूल्य (%) | अंतिम प्रस्ताव (%) | कोकिंग/ नॉन-कोकिंग |
| 1 | पीरपैंती बाराहाट | झारखंड | 25.00 | 798.56 | दामोदर घाटी निगम | 4.00 | 5.50 | गैर कोकिंग |
| 2 | धुलिया उत्तर | झारखंड | 14.00 | 1181.25 | दामोदर घाटी निगम | 4.00 | 5.50 | गैर कोकिंग |
| 3 | मंदाकिनी-बी | ओडिशा | 10.00 | 1326.77 | दामोदर घाटी निगम | 6.00 | 12.75 | गैर कोकिंग |
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


