पटना। सस्पेंस खत्म! बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद नई सरकार जल्द शपथ लेगी।
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने पुष्टि की है कि 22 नवंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह जल्द ही हो जाएगा। इसकी चर्चा चल रही है। सरकार के खाके पर स्पष्टता आ जाएगी।
मुझे लगता है कि आज रात तक मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी बात करूंगा और आज या कल तक यह खाका तैयार हो जाएगा। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है। इस पर काम किया जा रहा है।
बताते चलें कि, उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार की एनडीए सरकार 22 नवंबर 2025 को समाप्त होने वाले वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल से पहले नए प्रशासन के विवरण पर काम कर रहे हैं।
एनडीए ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया। भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे आगे रही। उसके बाद जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
अन्य सहयोगी दलों ने भी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है। चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें जीतीं।
इसके विपरीत, राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को केवल 35 सीटें ही मिलीं। राजद ने 25, कांग्रेस ने 6, भाकपा (माले) (एल) ने 2, भारतीय समावेशी पार्टी ने 1 और माकपा ने 1 सीट जीती।
इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज का खाता भी नहीं खुला। वहीं, एआईएमआईएम ने 5 सीटें हासिल कीं और बहुजन समाज पार्टी ने 1 सीट जीती।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


