- झारखंड से हजारों की संख्या में शिक्षक होंगे शामिल
रांची। शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के पूर्व से पहले के नियुक्त के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तीर्णता को अनिवार्य करने संबंधी एक सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रभावित देश के लाखों शिक्षकों की महारैली पांच दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होगी।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आहुत यह महारैली पहले 21 नवंबर को निर्धारित थी, लेकिन गुरुवाणी संकीर्तन कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली सरकार द्वारा नवंबर में रामलीला मैदान की सभी बुकिंग्स को रद्द कर दी गई। इसके कारण अब इसे पांच दिसंबर को होना निर्धारित किया गया है।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय डॉ अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप केसरी, राष्ट्रीय सचिव अजय सिंह और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस महारैली में देश के कोने कोने से लाखों की संख्या में शिक्षक शामिल होंगे।
शिक्षक भारत सरकार से मांग करेंगे कि एनसीटीई की अगस्त-2010 की अधिसूचना को शिक्षा का अधिकार कानून में शामिल करने के लिए आरटीई एक्ट में संशोधन किया जाए। लाखों शिक्षकों की सेवा को संरक्षण प्रदान करे।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की झारखंड यूनिट अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, हरे कृष्ण चौधरी, प्रवक्ता नसीम अहमद, संगठन महामंत्री असदुल्लाह,राजीव लोचन सिंह,सलीम सहाय तिग्गा, अजय कुमार साहू, रमेश कुमार, सुधीर दुबे, राम चंद्र खेरवार, सुनील डूबे, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, सुरंजन कुमार, शंभू कुमार शर्मा, माणिक प्रसाद सिंह, उपेंद्र कुमार, असीम कुमार, राजू साहू, राजेश सिन्हा, प्रभात कुमार, अवधेश साव, अमरेश सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, निरंजन कुमार, विभूति कुमार, सुनील भगत, सियाराम सिंह, सगनैन टुडू, मनोरंजन कुमार आदि ने राज्य के विभिन्न जिलों में संपर्क अभियान शुरू कर हजारों की संख्या में झारखंड की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। शिक्षकों द्वारा ट्रेन टिकटों की बुकिंग कराई जा रही है
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


