किसानों के लिए मत्स्य पालन की तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण आयोजि‍त

झारखंड कृषि
Spread the love

गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में मत्स्य किसानों के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की प्रेरणा और मत्स्य निदेशालय के सहयोग से आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में गुमला प्रखंड से 24 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इसमें 3 महिलाएं एवं 21 पुरुष शामिल थे। किसानों ने इस प्रशिक्षण के दौरान मछलियों के मूल्यवर्धित उत्पाद बनाने के साथ–साथ उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों की बिक्री का अनुभव प्राप्त किया।

प्रशिक्षणार्थियों को मिश्रित मछली पालन, जलकृषि में पानी और मिट्टी की गुणवत्ता की जांच एवं प्रबंधन, बायोफ्लॉक तकनीक द्वारा मछली पालन की पद्धति, मछली आहार का निर्माण एवं प्रबंधन, रंगीन मछलियों का प्रजनन एवं रख-रखाव, मछली पालन में रोजगार के अवसर से सम्बंधित विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती कुसुमलता एवं मुख्य प्रशिक्षक (मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, रांची) प्रशांत कुमार दीपक ने किसानों को प्रोत्साहित किया। विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का तरीका बताया। अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया।

यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों डॉ. प्रसान्त जाना, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय, डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि, डॉ. के. एस. विसडम, डॉ मनमोहन कुमार, डॉ. मोहम्मद अशरफ मलिक के साथ गैर शैक्षणिक कर्मचारी श्रीमती रेशमी सिंह एवं संजय नाथ पाठक का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK