रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में हुई। इसमें मंदिर, अपना घर आश्रम, गौशाला सहित विभिन्न कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर में वृहद स्तर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा जन सेवा के तहत इस माह में कंबल, टीशर्ट, गर्म कपड़े एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा मीडिया सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। शीघ्र ही श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में दर्शन के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों, सांसदों-विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय कुमार अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, मनीष सोनी, अमर बाजोरिया आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


