राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने बांटे कंबल

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्‍ट्रीय बालिका दि‍वस पर एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा, रांची की महिला समिति की महिला सदस्यों ने कंबल बांटे। रांची के महाराजा अग्रसेन पथ स्थित शीतल अपार्टमेंट के मार्केट कॉम्प्लेक्स के बाहर निर्धन, लाचार असहाय औद दि‍व्‍यांग 67 महिला और पुरुषों के बीच इसका वितरण किया गया।

संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने बताया कि महिला समिति की बुजुर्ग सदस्या उमा देवी जालान, विद्या देवी अग्रवाल, विमला देवी जालान की उपस्थिति‍ में कंबलों का वितरण हुआ। सेवा का यह काम श्रीमति उर्मिला पाडिया और उनके परिवार के सदस्यों के सहयोग से किया गया।

सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, विद्या देवी अग्रवाल, उर्मिला पाडिया, उमा देवी जालान, विमला जालान, शोभा जालान, आशा मुंजाल, सुनीता अग्रवाल, रेखा पोद्दार, सरोज पोद्दार सहित संस्था की अन्‍य सदस्य उपस्थित थीं।