तीन सालों से जमीन को ऑनलाइन नहीं कर रहे राजस्‍व कर्मचारी

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त दिनेश यादव ने समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जनसुनवाई की। जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त ने समस्या सुनी। यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में गढ़वा प्रखंड के हरैया निवासी सुमन देवी ने बताया कि उनके पति को मस्तिष्क से सम्बंधित बीमारी है, जिसकी वजह से वह कोई कार्य नहीं करते हैं। परिवार के भरण-पोषण के लिए उनको मजदूर कर के अपने पति और बच्चों का पलक पोषण करते हैं। इलाज राशन कार्ड न होने की वजह से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से राशन कार्ड निर्गत करने और मईंयां सम्मान योजना से भी लाभान्वित करने की बात कहीं।

डंडई प्रखंड के ग्राम बौलिया निवासी मुखलाल राम ने वृद्धा पेंशन कर लाभ दिलाने का अनुरोध किया। कांडी प्रखंड के कसनप ग्राम से आयी संध्या देवी ने कांडी अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी गणेश चौधरी द्वारा पिछले तीन सालों से उनकी जमीन को ऑनलाइन नहीं करने और भ्रमित करने की बात कहीं। अंचल अधिकारी ने कार्य कर दिया, किंतु राजस्व कर्मचारी द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। पैसे की मांग की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK