रांची। राजधानी रांची के हटिया इलाके में आज (मंगलवार) को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
यह कार्रवाई नीफ्ट के आसपास के क्षेत्रों में की गई। जहां-जहां सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे थे, वहां नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। कई अस्थायी ढांचे और दुकानों को भी तोड़ा गया।
नगर निगम की टीम ने कई गुमटियां, दुकानें और अन्य सामान भी जब्त किए. अधिकारियों ने बताया कि इन कब्जों की वजह से सड़क पर रोज जाम लगता था और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी।
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर निगम ने कहा कि अगर अगली बार दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क या फुटपाथ पर कब्जा न करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


