Ranchi: आजाद बस्ती में नगर निगम की जमीन पर पकड़ा गया अवैध बूचड़खाना, अपर प्रशासक ने दिया ये आदेश

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। सोमवार को रांची नगर निगम की टीम ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र की आजाद बस्ती और गुदड़ी इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक अवैध बूचड़खाना पकड़ा है।

जांच में पता चला कि, यहां चोरी के पशुओं को काटा जा रहा था और यह काम नगर निगम की ही जमीन पर किया जा रहा था। टीम की इस कार्रवाई से ऐसे लोगों में हड़कंप मच गया है।

जानें नगर निगम के रिकॉर्ड का डिटेल्स

  • मौजा: कोनका
  • थाना संख्या: 198
  • सर्वे वार्ड संख्या: IV
  • प्लॉट संख्या: 1610
  • रकबा: 19.3 डिसमिल
  • स्वामित्व: रांची नगर निगम

यह जमीन पूरी तरह से नगर निगम की है। यहां अवैध कब्जा कर बूचड़खाना चलाना नियमों और पर्यावरण मानकों का उल्लंघन है। अपर प्रशासक संजय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है।

इस अभियान में नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम, सशस्त्र पुलिस बल और अंचल प्रशासन की टीम मिलकर काम करेगी, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) को भी पत्र लिखकर अभियान के दौरान दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है। अपर प्रशासक ने साफ कहा है कि अवैध बूचड़खानों या कब्जों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *