पश्चिम सिंहभूम। चक्रधरपुर के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना अंर्तगत बरडीह गांव के पास बालपोसटांड़ में एक अज्ञात व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थल पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल में जुट गई है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को बरडीह गांव के खेत में काम करने जाने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कराईकेला थाना को दी। इसके बाद कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
मृत व्यक्ति के गले में धारदार हथियार से रेतने का निशान हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिया। पुलिस व्यक्ति की पहचान को लेकर बरडीह व आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj