रांची। राजधानी रांची में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।
इसी कड़ी में अपर प्रशासक संजय कुमार ने आज (शनिवार) भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, खादगड़ा स्थित नगर निगम की जमीन और आश्रय गृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पता चला कि, निगम की 28 डिसमिल जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है और अस्थायी निर्माण किया गया है।
इसपर अपर प्रशासक ने कब्जाधारियों को खुद से जगह खाली करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निगम की इनफोर्समेंट टीम को जल्द कार्रवाई कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने और वहां प्रस्तावित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्र का काम शुरू करने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर में बने आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया। महिला आश्रय गृह में अनियमितता मिलने पर उन्होंने संबंधित संचालक से स्पष्टीकरण मांगा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आश्रय गृहों को ठंड के मौसम को देखते हुए चालू रखा जाए।
साथ ही वहां साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं की सही व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सहायक प्रशासक राहुल यादव, नगर प्रबंधक और निगम के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


