रांची। दुखद खबर आई है, रांची के धुर्वा डैम से शनिवार की सुबह तीन पुलिसकर्मियों का शव बरामद हुआ है। इस खबर से सनसनी फैल गई।
मृतकों की पहचान जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) के दो बॉडीगार्ड उपेंद्र कुमार सिंह और रॉबिन कुजूर और एक सरकारी चालक के रूप में हुई है।
हालांकि चालक की पहचान अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार और दुर्घटनाग्रस्त एक कार भी बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि देर रात अनियंत्रित होकर कार धुर्वा डैम में गिर गई होगी, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को डैम से निकलवाया।
फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और डूबे हुए चौथे व्यक्ति की खोजबीन में लगी हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है, ताकि लापता व्यक्ति का पता लगाया जा सके।
पुलिस यह जांच में जुटी है कि तीनों पुलिसकर्मी किस वजह से डैम में थे और यह कैसे घटना घटी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


