रांची। रांची नगर निगम के पूर्व मेयर रामा खलखो को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
कमेटी ने झारखंड में महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष के रूप में रमा खलखो की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को नियुक्ति की घोषणा की।
आदेश के अनुसार रमा खलखो की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।रमा खलखो लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनकी पहचान एक समर्पित समाजसेवी के रूप में रही है।
पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड महिला कांग्रेस और मजबूत होगी तथा संगठनात्मक स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका और सशक्त बनेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


