नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को गोवा की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे सार्ध पंचशतमानोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री
श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के स्थापना के 550 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 550 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगे।
श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ को गौड़ सारस्वत ब्राह्मण समुदाय का प्रथम वैष्णव मठ माना जाता है। प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार यह स्मारक सिक्का भारत सरकार की हैदराबाद टकसाल द्वारा ढाला गया है।
सिक्के का वजन 35 ग्राम है। इसमें 50% चांदी, 40% तांबा, 5-5% जस्ता और निकल का मिश्रण है। सिक्के के एक तरफ श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उत्सव का प्रतीक-चिन्ह अंकित होगा।
नीचे की ओर अंग्रेज़ी में “श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ” लिखा होगा। मठ के 550वें वर्ष के प्रतीक चिन्ह में उदयमान सूर्य का अर्धवृत्ताकार चित्र होगा। भीतर की परिधि में 24 नमस् व धर्म दंड सहित पर्तगाळी मठ का चित्र होगा। इस लोगो के ऊपर उड़ते हुए हनुमान जी का चित्र होगा, जिसके बाईं ओर चक्र और दाईं ओर शंख अंकित होगा।
सिक्के की ऊपरी परिधि पर हिंदी तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में “सार्ध पञ्चशतमनोत्सवः” लिखा होगा। सिक्के की दूसरी तरफ अशोक स्तंभ (लायन कैपिटल) अंकित होगा।इसके नीचे रुपये के प्रतीक चिह्न के साथ 550 लिखा रहेगा।
अशोक स्तंभ के दाएं और बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी में भारत लिखा होगा। सुधीर के अनुसार यह सिक्का कभी प्रचलन में नहीं आएगा। प्रधानमंत्री द्वारा अनावरण के बाद इसकी हैदराबाद टकसाल द्वारा ऑनलाइन बुकिंग से बिक्री की जाएगा।
इसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,500 रुपये के आसपास होगी। सुधीर ने बताया कि इससे पहले भी वर्ष 2019 में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर 550 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जा चुका है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


