Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। राज्य में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में 10 और 11 नवंबर, 2025 को शीत लहर चलेगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 9 नवंबर, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
पूर्वानुमान के मुताबिक
रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिलों में ठंड का असर बढ़ेगा।
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यहां शीत लहर की आशंका
मौसम केंद्र के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला जिलों में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की आशंका जताई गई है।
इसका रहेगा खतरा
फ्लू, बहती/बंद नाक या नाक से खून आने जैसी विभिन्न बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है, जो आमतौर पर ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण विकसित हो जाती हैं।
कंपकंपी को नजरअंदाज नहीं करें। यह पहला संकेत है कि शरीर से गर्मी कम हो रही है। हो सके तो घर के अंदर जाये ।
लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने के कारण शीतदंश हो सकता है। त्वचा पीली, कठोर और सुन्न हो जाती है। अंततः शरीर के खुले हिस्सों जैसे उंगलियों, पैर की उंगलियों, नाक और कान के निचले हिस्से पर काले छाले दिखाई देने लगते हैं। गंभीर शीतदंश के लिए तत्काल चिकित्सा देखभाल एवं उपचार ले।
कुछ स्थानों पर कृषि (गेहूं, आलू, सरसों और अन्य रबी फसलें), जल आपूर्ति, परिवहन और बिजली क्षेत्र पर प्रभाव पड़ सकता है।
इसका रखें ख्याल
अपनी त्वचा को नियमित रूप से तेल/क्रीम से मॉइस्चराइज़ करें।
विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। पर्याप्त तरल पदार्थ, खासकर गर्म तरल पदार्थ पिएं।
बाहरी गतिविधियों से बचें या सीमित करें।
कपड़े को सूखा रखें। यदि गीला हो तो शरीर की गर्मी के नुकसान को रोकने के लिए तुरंत कपड़े बदलें। इंसुलेटेड/वाटरप्रूफ जूते पहनें।
शरीर के प्रभावित हिस्से को गुनगुने पानी से धीरे-धीरे गर्म करें। त्वचा को जोर से नहीं रगड़ें।
यदि प्रभावित त्वचा क्षेत्र काला पड़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
जहरीले धुएं से बचने के लिए हीटर का उपयोग करते समय वेंटिलेशन बनाए रखें।
विद्युत और गैस ताप उपकरणों का उपयोग करते समय सुरक्षा उपाय करें।
सुबह-शाम बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


