गुमला। झारखंड के गुमला जिला में हृदयविदारक घटना घटी है। जिले के कामडारा और पालकोट थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में पुआल के ढेर में लगी आग की चपेट में आकर दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार पहली घटना कामडारा थाना क्षेत्र के सरिता गांव में हुई, जहां डेढ़ वर्षीय नमन लुगून पुआल के ढेर में खेलते समय लगी आग में बुरी तरह झुलस गया।
ग्रामीणों के अनुसार, पास में खेल रहे बच्चों ने खेल-खेल में माचिस जलाई और अनजाने में पुआल में आग लगा दी। आग लगते ही तेज लपटें उठने लगीं। बाकी बच्चे वहां से भाग गए, लेकिन नमन बाहर नहीं निकल सका।
परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाकर उसे गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे गंभीर स्थिति में रिम्स रांची रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबीरा गांव से सामने आई है। यहां एक वर्ष नौ माह की शोभा कुमारी पुआल के ढेर के पास खेल रही थी। उसकी मां शारदा देवी खेत में फसल काटने गई थीं।
इसी दौरान घर के पास खेल रहे बच्चों ने पुआल में आग लगा दी, जो तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन शोभा तब तक गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
उसे गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया और वहां से रिम्स रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से धनकटनी के मौसम में पुआल में आग लगने की घटनाओं के प्रति सतर्कता की अपील की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


