JHALSA और DLSA ने जरूरतमंद लोगों को बांटा कंबल

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रांची ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुले आसमान के नीचे रहने वाले जरूरतमंद लोगों को 22 नवंबर, 2025 को कंबल वितरण किया। उन्हें सुरक्षित रैन बसेरा/आश्रय गृह तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया। झालसा के कार्यकारी अध्‍यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देशों के आलोक में इसका वितरण किया गया।

सर्वविदित है कि हर वर्ष झालसा उपेक्षित, वंचित एवं बेसहारा लोगों को राहत उपलब्ध कराने के लिए इसी प्रकार का मानवीय अभियान चलाता है। इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड में किसी भी जरूरतमंद को असहाय नहीं रहने देने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। यह अभियान पूरे शीतकाल के दौरान निरंतर जारी रहेगा।

इस अभियान का नेतृत्व झालसा की सदस्‍य सचिव सुश्री कुमारी रंजन आस्थाना, उप सचिव अभिषेक कुमार, डालसा सचिव आर.के. भास्कर और रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार यादव ने किया।

अभियान का उद्देश्य

ठंड में खुले में रहने वाले व्यक्तियों को त्वरित राहत पहुंचाना। उन्हें नजदीकी रैन बसेरा, नाइट शेल्टर या अन्य आश्रय केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाना। यह सुनिश्चित करना कि कोई भी व्यक्ति ठंड, बीमारी या जोखिमपूर्ण परिस्थितियों का सामना न करे।

अभियान की विशेषताएं

रांची रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य चौक-चौराहों और फुटपाथों पर रहने वाले जरूरतमंदों की पहचान की गई।पहचाने गए प्रत्येक व्यक्ति को कंबल वितरित कर तत्काल राहत दी गई। जिन व्यक्तियों के पास रुकने का सुरक्षित स्थान नहीं था, उन्हें टीम द्वारा उपलब्ध रैन बसेरा/आश्रय गृहों तक पहुंचाया गया। लोगों को नाइट शेल्टर सुविधाओं एवं ठंड से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

सामाजिक उत्तरदायित्व

अधिकारियों ने कहा कि झालसा का यह वार्षिक अभियान करुणा, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना पर आधारित है। मानवता की रक्षा के उद्देश्य से इस वर्ष भी इसे पूरे शीतकाल में जारी रखा जाएगा।

निरंतर निगरानी होगी

झालसा और डालसा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी रात्रिकालीन निरीक्षण व राहत वितरण की गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जाएंगी, ताकि सड़क पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता सुनिश्चित की जा सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *