जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर शहर के टेल्को थाना क्षेत्र से दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। पटेलनगर रोड नंबर 7 में सोमवार को एक महिला ने मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी की शादी 10 दिसंबर 2018 को रांची में हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही वह अपने मायके टेल्को आकर रहने लगी थी।
बताया गया कि शादी के छह साल बाद भी संतान न होने के कारण सोनी मानसिक तनाव में रहती थी। परिवार के अनुसार, सोनी पहले भी कई बार फांसी लगाने का प्रयास कर चुकी थी और उसका इलाज रांची और जमशेदपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था।
घटना सोमवार दोपहर की है, जब सोनी घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के घर लौटने पर मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर सोनी फंदे से झूलती मिली। तुरंत उसे उतारकर परिजन टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर सोनी का पति, जो रांची में कार्यरत है, देर रात जमशेदपुर पहुंचा। पुलिस ने पूरे मामले में यूडी केस दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराया।
मंगलवार को विधि- व्यवस्था पूरी करने के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


