Jamshedpur; इस लेक में मिला पुलिस अधिकारी के बेटे का शव, मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक से गत 1 नवंबर को बरामद अज्ञात शव की पहचान अब हो गई है।

शव उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5, जेपी स्कूल के समीप रहने वाले 18 वर्षीय हंश कुमार का है।

मृतक करीम सिटी कॉलेज में इंटरमीडिएट (+2) का छात्र था। हंश के पिता मिथिलेश शर्मा चाईबासा जिला के नीमडीह थाना में पुलिस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हंश 30 अक्टूबर की दोपहर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार को वे डिमना लेक पहुंचे, जहां स्थानीय मछुआरों ने झील में शव मिलने की सूचना दी।

इसके बाद परिजन बोड़ाम थाना पहुंचे और हंश की फोटो दिखाकर शव की पहचान की। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

बताते चलें कि, 1 नवंबर को डिमना लेक से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया था, जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। अब उस शव की पहचान हंश कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया कि हंश धार्मिक प्रवृत्ति का युवक था और पूजा-पाठ में विशेष रुचि रखता था। वह अक्सर अपने घरवालों से वृंदावन जाने की इच्छा व्यक्त करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *