जमशेदपुर। जमशेदपुर से आत्महत्या की फिर खबर आई है। शहर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान गीता सोना के रूप में हुई है। घटना के समय उसका पति सोनू सिंह मजदूरी करने घर से बाहर था, जबकि घर पर केवल दो छोटे बच्चे मौजूद थे।
मिली जानकारी के अनुसार, पति सोनू जब घर लौटा, तो उसने गीता को फंदे से लटकता पाया। उसने तुरंत इसकी सूचना गीता के मायके वालों को दी।
मायके पक्ष के आने के बाद शव को नीचे उतारा गया, लेकिन इसी दौरान सोनू टेंपो बुलाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
मृतका की मां कृष्ण बाग ने बताया कि करीब 7 वर्ष पूर्व गीता को सोनू से प्रेम हुआ था। सोनू उस समय फेरी का काम करता था। दोनों दिल्ली भाग गए और वहीं विवाह कर लिया।
आठ माह पहले ही दोनों पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ जमशेदपुर लौटे थे। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद गीता ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
सूचना मिलते ही कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं फरार पति की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


