जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है।
जानकारी के मुताबिक चिड़िया पार्क के समीप सोमवार को छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया।
आरोप है कि रोहित और रौशन नामक युवक ने अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर नंदिनी सिंह के परिवार पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में नंदिनी सिंह को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनके भाई अनिकेत कुमार सिंह और मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित परिजन बताते हैं कि लगभग आठ महीने पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी, लेकिन आरोपियों का मनोबल टूटा नहीं। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


