भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे, 7 नवंबर को सिमडेगा समेत देश के इन 500 जिलों में होगा जश्न

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय हॉकी कल यानी 07 नवंबर 2025 को अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूरे करने जा रही है। इसको लेकर सिमडेगा समेत 500 जिलों में जश्न होगा।

बता दें कि, 7 नवंबर 1925 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बने भारतीय हॉकी संघ ने देश में खेलों की नई पहचान बनाई थी। इस ऐतिहासिक मौके पर हॉकी इंडिया के आह्वान पर देशभर में शताब्दी समारोह मनाया जाएगा।

कल शुक्रवार को पूरे देश के 500 जिलों में 1000 हॉकी मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सिमडेगा जिले में भी महिला और पुरुष वर्ग का विशेष हॉकी मैच खेला जाएगा।

यह आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में होगा। सिमडेगा ने देश को अब तक आधा सैकड़ा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिए हैं, जिनमें स्व. माइकल किंडो, सिलबानुस डुंगडुंग और सलीमा टेटे जैसे ओलंपियन शामिल हैं।

यह भी बता दें कि, भारतीय हॉकी संघ का गठन 7 नवंबर 1925 को ग्वालियर के मोती महल में हुआ था। देश के अलग-अलग प्रांतों में चल रही हॉकी संस्थाओं को एक मंच पर लाकर कर्नल ब्रूस टर्नबुल को पहला अध्यक्ष चुना गया।

1926 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर 21 मैच खेले, जिनमें से 18 में जीत दर्ज की। इसी दौरे में मेजर ध्यानचंद का जादू पहली बार दुनिया ने देखा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *