Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 10 नवंबर, 2025 का राशिफल

मेष

रचनात्मक कोशिशों के लिए भी दिन अच्छा है। भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा होने के योग हैं। करियर या परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

वृष

कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। काम समय पर पूरे हो जाएंगे। समय आराम से बीतेगा।

मिथुन

बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नए मौकों का फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। समय बिताने का कोई नया तरीका दिमाग में आएगा। सेहत पर ध्यान दें। कोई नया काम करने से पहले अनुभवी की सलाह लें।

कर्क

परिस्थिति और महत्वाकांक्षाओं के साथ तालमेल बैठ जाएगा। करियर से जुड़ी नई प्लानिंग हो सकती है। पैसों के मामले में कुछ फैसलों पर मन मार कर राजी होना पड़ सकता है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। सही फैसले लेंगे।

सिंह

नए लोगों से भी मीटिंग हो सकती है। नए-पुराने और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। थोड़ा पैसा भविष्य के लिए बचाने की बात मन में आ सकती है। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। स्टूडेंट्स आत्मविश्वास बनाए रखें।

कन्या

जिस काम से उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा। कोई संवेदनशील जानकारी भी मिल सकती है। आमतौर पर कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। कुछ समस्याओं का समाधान अचानक मिल सकता है। स्थितियां आपके अनुरूप रहेगी।

तुला

सिर्फ एकाग्रता के दम पर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। लगातार यही ध्यान रखें कि लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करीबी व्यक्ति से रिश्ते सुधर जाएंगे।

वृश्चिक

निवेश का कोई ऐसा ऑफर आपको मिल सकता है, जिससे भविष्य में फायदा होगा। ऑफिस में एक्स्ट्रा वेतन के लिए ज्‍यादा काम भी करेंगे। जिम्मेदारी बढ़ेगी। किसी अनजाने सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे।

धनु

महत्वाकांक्षाएं चरम पर हो सकती है। सफलता के लिए पूरी कोशिश भी करेंगे। कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। दिमाग भी तेज चलेगा।

मकर

पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद कर सकते हैं। उधार पैसों के लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। आपके सामने कामकाज कुछ ज्यादा हो सकते हैं। व्यस्त रहेंगे और कुछ काम समय पर पूरे कर लेंगे।

कुंभ

लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। दूसरों की जरूरतें आसानी से समझ में आ जाएंगी।

मीन

खुद पर भरोसा करें तो कोशिशों में कमी नहीं रहेगी। किसी सामूहिक गतिविधि की लीडरशिप करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार हो जाएगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *