- Horoscope : 8 नवंबर, 2025 का राशिफल
मेष
जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य प्राप्त होगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
वृष
दिन संतोष और शान्ति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
मिथुन
किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा।
कर्क
आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है।
सिंह
आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। सेहत का ख्याल रखें।
कन्या
रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत खुशी का कारण बन सकती है। मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है। शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी।
तुला
चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।
वृश्चिक
कुछ आन्तरिक विकार परेशान कर सकते हैं। जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है।
धनु
शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
मकर
पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में नहीं पड़ें।
कुंभ
स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधान रहें। झगड़े विवाद से बचें। रोग की अवस्था में भी चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है।
मीन
पुत्र, पुत्री की चिंता और उनके कामों में दिन व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से लेन-देन नहीं करें। संबंध खराब होने का खतरा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


