- Horoscope : 28 नवंबर, 2025 का राशिफल
मेष
आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा। उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रगति निश्चित है। विवाद से दूर रहें।
वृष
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां घेरे रहेंगी। विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमें से कोई आपसे मिलने अचानक चला आएगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप नहीं करें।
मिथुन
समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं। जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।
कर्क
परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नजऱअंदाज़ करने से तनाव बढऩा संभव है। डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।
सिंह
छोटी सी परेशानी से तनाव ना लें। ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। विवाद से दूर रहें।
कन्या
खुद पर संयम बना के रखें, ताकि कोई शारीरिक परेशानी नहीं हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। हार से सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है।
तुला
अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है। लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है।
वृश्चिक
जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। जिसे अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं।
धनु
घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। यह अनुभव मजेदार रहेगा। निजी बातें किसी के साथ भी ना बांटें। वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी।
मकर
किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। ऋणभार में वृद्धि होगी।
कुंभ
बातचीत और लेन-देन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे।
मीन
कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन पर नियंत्रण रखें। सबके कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


