Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 15 नवंबर, 2025 का राशिफल

मेष

कई कार्य कम मेहनत से ही पूर्ण हो जाएंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय नहीं करें। इससे आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं।

वृष

धन लाभ के योग हैं। सीनियर से सही सलाह मिलेगी। कार्य आसान हो जाएगा। ऐसी बात पता चल सकती है, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। कुछ ऐसे प्रस्ताव भी आएंगे, जो लुभावने होंगे। हालांकि इनके पीछे नुकसान छिपा होगा।

मिथुन

मन चंचल बना रहेगा। मन में नकारात्मक विचार घर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सावधान रहना है। सकारात्मकता बनाए रखनी है। उन कार्यों में गति आएगी, जो रुके हुए थे। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

कर्क

व्यवहार में गुस्से की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना चाहिए। पुराने किए हुए कार्यों से लाभ मिलने वाला है। अचानक धन लाभ के योग भी राशि में दिखाई दे रहा है। रोजगार मिल सकता है।

सिंह

ऐसे लोगों से भेंट होगी, जो भविष्य में काम आने वाले हैं। बाहर का खाना पेट के विकारों का कारण बन सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी है। बहस नहीं करें।

कन्या

दोपहर बाद शुभ समाचार मिलेंगे। चिंता में कमी आएगी। संतान के प्रति भी चिंता कम होंगी। अपनी क्षमता को जानें। आर्थिक मामलों में थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला

सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। सोच समझ कर किया गया निवेश लाभ देने वाला है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। कार्य तो पूर्ण होंगे, लेकिन अचानक ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जिनके लिए पहले से नहीं सोचा होगा।

वृश्चिक

बिजनेस में विस्तार करने का दिन है। कोई पुराना रुका हुआ काम भी पूर्ण कर सकते हैं। मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं टिकेगा। मन को थोड़ा एकाग्र करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकते हैं।

धनु

सोचे हुए कार्यों में गति आएगी। कार्य पूर्ण होंगे। प्रिय से संबंधों में सुधार होगा। प्रेम के प्रस्ताव भी आने के योग दिखाई दे रहे हैं। वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। गुस्से पर काबू रखें और हंसते रहें।

मकर

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अगर पढ़ाई करते हैं तो थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आज की गई मेहनत लंबे समय तक काम आने वाली है। लगातार प्रयास से सभी कार्यों में सफलता मिल जाएगी।

कुंभ

करियर में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन इन अवसरों को पहचानने की जिम्मेदारी आपकी होगी। मन की बातों को छिपाने का समय नहीं है। भावनाओं को व्यक्त करने का समय है। संतान की चिंता कम होंगी।

मीन

किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिल सकती है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी आवश्यक है। करीबी मित्र से विवाद हो सकता है। अनैतिक और गैर कानूनी कार्य नहीं करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *