बंदूकधारियों ने कैथोलिक स्कूल से 300 से अधिक छात्रों और 12 शिक्षकों का किया अपहरण

दुनिया
Spread the love

नाइजीरिया। पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजीरिया से डरावनी और बेहद गंभीर घटना सामने आई है।

बंदूकधारियों ने कैथोलिक स्कूल पर हमला करके 300 से अधिक छात्रों का अपहरण कर लिया।

नाइजीरिया के इतिहास में इसे सबसे बड़े सामूहिक अपहरण के मामलों में से एक बताया जा रहा है।

यह सनसनीखेज वारदात नाइजर राज्य के पापिरी इलाके में स्थित सेंट मैरी स्कूल में हुई। शुक्रवार को हथियारबंद हमलावरों ने स्कूल परिसर पर धावा बोल दिया।

शुरुआत में 227 बच्चों के लापता होने की आशंका थी, लेकिन क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया द्वारा सत्यापन के बाद पता चला कि कुल 315 लोग अपहृत हुए हैं।

इनमें 303 छात्र शामिल हैं। 12 शिक्षक भी अगवा किए गए हैं। अपहृत छात्रों में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं, जिनकी उम्र महज 10 से 18 साल के बीच है।

क्रिश्चियन एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि अपहरण के दौरान कई छात्रों ने हमलावरों की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। इस प्रयास में 80 से अधिक छात्रों को हथियारबंद बदमाशों ने बलपूर्वक पकड़ लिया।

यह घटना नाइजीरिया में स्कूल से छात्रों के अपहरण की बढ़ती समस्या को उजागर करती है, जिससे पूरे देश में डर और असुरक्षा का माहौल है।

सरकार और सुरक्षा बलों पर इन बच्चों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने का भारी दबाव है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK