संजय यादव
देवघर। जिले के साइबर थाना की पुलिस ने 13 लाख रुपये नकद के साथ चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को साइबर थाना की पुलिस ने मीडिया को मामले की जानकारी दी। साइबर थाना के पुलिस अधिकारियों के अनुसार मार्गोमुंडा और पथरडडा स्थित जंगल में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार चारों साइबर ठग की पहचान दुमका जिला के मसलिया के रहने वाले 19 वर्षीय शिबा हांसदा, पालाजोरी के रहने वाले 19 वर्षीय बासुदेव कोल, मार्गोमुंडा के रहने वाले 34 वर्षीय लियाकत अंसारी और 30 वर्षीय रहमत अंसारी के तौर पर हुई है।
साइबर थाना के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार साइबर अपराधियों के द्वारा सरकारी अधिकारी बन फोन कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने इन साइबर ठगों के पास से 7 मोबाइल, 6 सिम कार्ड, 13 लाख 12 हजार रुपये कैश और 3 एटीएम कार्ड भी बरामद किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


