भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष पर प्रदर्शनी मैच का आयोजन

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष पर प्रदर्शनी मैच का आयोजन राज्यकीयकृत +2 विद्यालय, मोहनपुरहाट में किया गया। इसमें मोहनपुर एकादश और देवघर एकादश के बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लिया। इस मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य पुरुषोत्तम चौधरी और हॉकी देवघर के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने किया।

इस अवसर पर हॉकी देवघर के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने कहा, “भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने का जश्न हम सभी के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि हमारे गौरवशाली अतीत का सम्मान है और आगे बढ़ते हुए उनकी यात्रा से प्रेरणा लेने का अवसर है।”

प्राचार्य पुरूषोत्तम चौधरी ने कहा, “इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर हमारे विद्यालय मे हॉकी का प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जाना गर्वित है। यह मैच हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जो अपने शताब्दी वर्ष में कई उपलब्धियां हासिल कर रही है।”

हॉकी देवघर के संजीव कुमार झा ने बताया, “हॉकी इंडिया ने एक साल भर चलने वाले जश्न की शुरुआत की है, जिसमें देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन देश के गौरव, दृढ़ता और खेल भावना से भरी शताब्दी का उत्सव है।”

मैच के अंत में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हॉकी देवघर के डेलिगेट प्रमोद यादव, आलोक बोस, डॉ. शक्ति सिंह, हिमांशु चौधरी, विकास कुमार, बिन्दु कुमारी, राजकुमार, विक्की रमानी, निर्भय यादव, अंजली कुमारी, ललन ठाकुर और दीपक कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *