- संगठन की आंतरिक बैठक में इसके सक्रिय संचालन पर हुई चर्चा
धनबाद। लोको पायलट सहित सभी विभागों के वरीय पदों को इस वर्ष के अंत तक भरने का आग्रह ईसीआरकेयू ने धनबाद मंडल रेल प्रशासन से किया है। इस संबंध में एक लिखित अनुरोध ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेम्बर मो ज़्याऊद्दीन व एआईआरएफ ईसीआरकेयू के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने शुक्रवार को धनबाद मंडल प्रबंधक कार्यालय में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार को सौंपा।
उक्त जानकारी मो ज़्याऊद्दीन ने संगठन के पदधारियों और सक्रिय सदस्यों की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि आठवें वेतन आयोग गठित कर दिया गया है, जिसकी अनुशंसाएं एक जनवरी, 2026 से लागू होंगी। यदि इस बीच सभी विभागों के उच्चतर लेवल के रिक्तियों को नीचले लेवल के कर्मचारियों को पदोन्नति कर भरा जाए तो उन्हें वेतन आयोग का बेहतर लाभ मिल जाएगा।
ईसीआरकेयू के इस आग्रह पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में आवश्यक निर्णय कर कर्मचारियों के व्यापक हितों में उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में ईसीआरकेयू की आंतरिक बैठक में संगठन संचालन पर व्यापक चर्चा हुई।
इस दौरान ईसीआरकेयू के केन्द्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, पूर्व शाखा अध्यक्ष चमारी राम, मीडिया प्रभारी सह शाखा वन के अध्यक्ष एनके खवास, सचिव आरके सिंह, लाईन शाखा के सचिव जेके साव, चन्द्रपुरा शाखा के अध्यक्ष एनके तिवारी, परमेश्वर कुमार, रीतलाल गोप, बीबी आजाद, विश्वजीत, राजीव, अमित, सुदर्शन महतो, धानु, रणधीर प्रसाद,पिंटू नंदन, प्रदीप्त सिन्हा, बरकाकाना से ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के सचिव सरयू प्रसाद उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


