- नालसा स्कीम एवं झालसा स्कीम पर प्रकाश डाला
रांची। नामकुम प्रखंड की लालखटंगा पंचायत सचिवालय भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकारी एवं आशा एनजीओ के सहयोग से विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी लता कुमारी, युधिष्ठिर महतो, प्रीति कुमारी, राजकुमार, युधिष्ठिर महतो एवं राजा वर्मा उपस्थित थे। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ।
एलएडीसीएस डिप्टी चीफ ने बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी। नालसा द्वारा संचालित योजना साथी, डॉन, आशा, जागृति, संवाद पर भी फोकस किये। कहा कि नशा नहीं करें। नशा से धन और स्वस्थ दोनों पर बुरा असर पड़ता है। नशा के सेवन से पूरा घर-परिवार बरबाद हो जाता है। बाल-विवाह की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की। बाल विवाह अधिनियम के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दी।
पीएलवी लता कुमारी ने दहेज प्रथा कानून के बारे जानकारी दी। पीएलवी युधिष्ठिर महतो ने एमएसीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी। सड़क दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की जानकारी दी। पीएलवी प्रीति कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्रम कार्ड की जानकारी दी और पेंशन से संबंधित लाभ लेने की बातें कहीं उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में इससे संबंधित आवेदन दे सकते हैं।
सभी ने 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराने पर प्रकाश डाला। मौंके पर डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


