केन्द्रीय संचार ब्यूरो की चित्र प्रदर्शनी-सह-जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ

Uncategorized
Spread the love

  • संविधान हमें कर्तव्य, अधिकार और राष्ट्र-निर्माण की प्रेरणा देता है : विधायक

पलामू। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय डालटनगंज ने गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय, मेदिनीनगर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी-सह-जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संविधान दिवस 2025, जनजातीय गौरव दिवस और पर्यावरण जागरूकता आधारित ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया एवं अन्य अतिथियों ने किया। इसके पूर्व ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत परिसर में पौधारोपण किया। विद्यालय परिसर से जागरुकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के तहत सामूदायिक रूप से संविधान के उद्देशिका का पाठ पढ़ा गया। वहीं सभी ने बाल विवाह मुक्त झारखंड की शपथ ली।

इस अवसर पर विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर भारत के हर नागरिक के अधिकारों और गरिमा की रक्षा करने वाला संविधान बनाया है। यह संविधान हमें कर्तव्य, अधिकार और राष्ट्र-निर्माण की प्रेरणा देता है। आज पूरा देश संविधान पर गर्व महसूस करता है।

विधायक ने कहा कि संविधान सभा और स्वतंत्रता संग्राम में पलामू का योगदान अविस्मरणीय रहा है। स्व. यदुवंश सहाय (यदू बाबू) एवं अमीय कुमार घोष (गोपा बाबू) संविधान सभा के सदस्य रहे। वहीं स्व. भागीरथी सिंह जैसे वीर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भी इसी मिट्टी की देन हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर को नमन करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को इन महापुरुषों के योगदान से अवगत होना अत्यंत आवश्यक है।

अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसका अवलोकन किया। चित्र प्रदर्शनी में संविधान निर्माण की यात्रा की झलक देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी में अतिथियों, छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों द्वारा संविधान, जनजातीय विरासत पर प्रस्तुत चित्रों और संदेशों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। “लड़ाई बाबा भीम जी लड़े…” जैसे गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को उत्साह और गौरव से भर दिया। सांस्कृतिक दल के कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही गीत-संगीत के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से जागरूक किया।

इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजित किया गया, जिसमें 30 से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खाते खोले गए। संविधान सभा के सदस्य और जनजातीय नायकों को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित भाषण, रंगोली, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रथम विजेताओं को बैग एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रभात मिश्र सुमन, मनोतोष घोष, सुधीर सहाय, दिग्विजय सिंह, केंद्रीय संचार ब्यूरो डालटनगंज के क्षेत्रीय प्रचार सहायक मनोज कुमार, विद्यालय के प्रचार्य डॉ. नीरज कुमार द्विवेदी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन समारोह 27 नवंबर को होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *