पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को होना है। निर्वाचन आयोग ने इसकी तेयारी पूरी कर ली गई है। मतदान से ठीक पहले बड़ा खेल हो गया है। एक पार्टी के उम्मीदवार भाजपा में शामिल हो गए हैं।
बिहार के मुंगेर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह थे। वे मतदान से एक दिन पहले भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के मुंगेर के उम्मीदवार कुमार प्रणय के सामने पार्टी में शामिल हुए। उनके पक्ष में समर्थन देने का एलान किया।
इस स्विच-ओवर की घोषणा बुधवार (मतदान से ठीक 1 दिन पहले) की गई थी। यहां मतदान पहले चरण में होना है। यह सीट इस दौड़ में महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।
जन सुराज पार्टी के लिये यह एक अहम झटका माना जा रहा है, क्योंकि ऐसा समय पर बदलाव पार्टी की स्थिति को कमजोर कर सकता है। उन्होंने कहा कि वे नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास में सक्षम नेतृत्व देखते हैं। इसलिए भाजपा के साथ हैं।
इस बदलाव से मुंगेर विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण बदल गया है। पहले जहां तीन-तरफा मुकाबला दिख रहा था। अब लग रहा है कि यहां भाजपा बनाम महागठबंधन के उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


