पटना। अच्छी खबर बिहार के भागलपुर से आई है, जहां सीएम नीतीश कुमार को 10 लाख महिलाओं का एक साथ आशीर्वाद मिला है, आइए जानते हैं डिटेल्स…
दरअसल, ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से बिहार की 10 लाख जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपए प्रति लाभार्थी की दर से कुल 1,000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। इनमें भागलपुर जिले की भी 10 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं।
भागलपुर जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 86 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है, जिससे इन लाभान्वित महिलाओं के खाते में कुल 428.086 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।
शुक्रवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक अतिरिक्त महिलाएं इस योजना के तहत लाभान्वित हुईं, जिससे उनके बैंक खातों में 10 करोड़ रुपए से अधिक राशि भेजी गई।
बेतिया की तौलाहा पंचायत की रहने वाली सुमित्रा देवी ने कहा ‘मुख्यमंत्री भइया के प्रणाम। बड़ी खुशी होत बा कि हमनी के बीच में अपने आइल बानी। जे हमनी के 10 हजार रुपया मिलल रहे, ओकरा से किराना के दुकान खोलले बानी। हमर बेटी के मैट्रिक में फर्स्ट आइल रही, ओकरा 10 हजार रुपया भइया (नीतीश) के तरफ से आइल रहल। हमार पति जीविका से लोन लेके 50 हजार में नया दुकान खोलले बाड़न। हमरा ही बुजुर्ग लोग के जे पेंशन मिलेगा, ओकरा से उनका इलाज हो जाता है।’
माननीय नीतीश भइया को भागलपुर से फूलन कुमारी जगदीशपुर जिला भागलपुर की निवासी आपको बधाई देते हैं। आपही के नेतृत्व और पहल के चलते बिहार की महिला घर से बाहर निकलीं। जीविका ने तो हमलोगों को आत्मनिर्भर बना दिया। भइया को मैं बताउं कि जब मैं जीविका में नहीं थे तो अपना फैसला खुद नहीं ले पाते थे।
पति पर निर्भर रहना पड़ता था। इसी बीच मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 10 हजार मिला और कुछ जीविका से लोन लिया और कपड़े की दुकान खोली। अब मेरा परिवार और बढ़िया से चल रहा है। आप दो लाख और दे देंगे, तो हम दुकान पर काउंटर से लेकर रैक तक सब लगाएंगे।
जिला मुख्यालय स्थित समीक्षा भवन के अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं जीविका संकुल संघों में कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदी शामिल हुईं।
इस दौरान भागलपुर की फूलन कुमारी, जो ओम जीविका सहायता समूह की दीदी हैं, ने मुख्यमंत्री को महिलाओं को रोजगार एवं उद्यम के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यहां बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।
भागलपुर जिले में अब तक 35,478 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। इन स्वयं सहायता समूहों से कुल 4 लाख 30 हजार 985 महिलाएं जुड़ गई हैं।
बता दें कि, पिछले दो माह में एक लाख से अधिक नए सदस्य जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनीं और 7 हजार से अधिक नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की वजह से महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ने को इच्छुक हुई हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। राज्य सरकार द्वारा 29 अगस्त 2025 को इस योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे वे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें एवं अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें।
जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। इस राशि से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस योजना से महिलाओं के साथ-साथ परिवार की आमदनी बढ़ेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


