रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की आउटरीच गतिविधि के अतंर्गत भगवान बिरसा मुंडा की 150वें जयंती वर्ष पर वृहस्पतिवार को कांके प्रखंड के हलदमा गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित कृषि-ज्ञान पर आधारित सामान्य प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में 60 से अधिक किसानों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि और कृषि-आधारित उद्योगों में ऊर्जा संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत अक्षय-ऊर्जा उपकरणों और महिलाओं के अनुकूल उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों, मुख्य रूप से महिलाओं और बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक और शिक्षक डॉ. मिंटू जॉब, डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. शांति एवं डॉ. अल्पना दुबे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


