श्री जीण माता जी की निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंज उठा शहर

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता जी की भव्य शोभायात्रा  351 निशानों के साथ लक्ष्मी-नारायण मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर शुरू होकर वंशीधर अडुकिया लेन, बड़ालाल स्ट्रीट, जैन मंदिर, शहीद चौक, पुस्तक पथ, गांधी चौक, कार्ट सराय रोड, गाड़ीखाना चौक, हरमू रोड होते हुए मारवाड़ी भवन पहुंची।

आदिशक्ति श्री जीण माता रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकली l एक तरफ सबसे आगे चल रहे नगाड़ों की ध्वनि भक्तों का उत्साहवर्धन कर रही थी तो दूसरी तरफ कोलकाता से आए आनंद पाराशर एवं अभिषेक शर्मा के भजनों की  मनोरम प्रस्तुति शहर वासियों को लुभा रही थी। राजस्थान से आए कलाकारों ने श्री राधा कृष्ण के जीवन झांकी को सजीव रूप प्रदान कियाl।

शोभायात्रा में महिलाओं का जोश देखते ही बन रहा था। सर पर पगड़ी बांधे हाथों में निशान लिए हुए सभी भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थी। शोभा यात्रा का संचालन मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा द्वारा किया जा रहा था। शहर की कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।

इसके अलावा शोभायात्रा के पूरे मार्ग के दोनों तरफ शहरवासी हाथों में फूल और आरती की थाली लिए माता के स्वागत को तैयार दिखे। कल यानी 8 जनवरी को मारवाड़ी भवन में माता का भव्य मंगल पाठ भी किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

इस आयोजन में संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालीवाल, सचिव दिलीप पटवारी, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, बजरंग सोमानी, प्रदीप सिंघानिया, अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप पटवारी, अमित शर्मा, विनय अग्रवाल, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, नेहा अग्रवाल, सविता शर्मा, अर्चना अग्रवाल इत्यादि का सहयोग रहा।