विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश यादव ने नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए बाजार समिति का प्रस्तावित मतगणना स्थल एवं बज्रगृह निर्माण का स्थलीय निरीक्षण शनिवार को कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी चुनावी व्यवस्थाओं, मतगणना केन्द्रों की स्थापना और आवश्यक संसाधनों की बारीकी से जांच की।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए गए, ताकि मत पेटीकाओं का संग्रहण एवं मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम,जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा,अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थें।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि बाजार समिति क्षेत्र में कुछ दुकानों का उपयोग निर्धारित स्वरूप के विपरीत किया जा रहा है। उन दुकानों पर प्रतिबंधित वस्तुएं व सामग्री भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जा रही थीं।
इस पर उन्होंने गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए एसडीओ गढ़वा को निर्देश दिए कि तत्काल बाजार समिति में संचालित सभी दुकानों का सत्यापन करें। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


