- 29.21 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास
- 4.92 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया गया
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर समाहरणालय मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम-सह-विकास मेला का आयोजन 15 नवंबर को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस अवसर पर मंत्री ने 88.52 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि हमारा राज्य पहले से ही सोना झारखंड है। हम इसे विकसित राज्य बनाएंगे। हमारे पूर्वजों ने झारखंड के गठन के लिए बहुत संघर्ष किया है। उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। राज्य गठन में स्व. जयपाल सिंह मुंडा, स्व शिबू सोरेन, स्व विनोद बिहारी महतो जैसे अन्य झारखंड आंदोलनकारियों का अतुलनीय योगदान है।
मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं, किसानों के हित में कई क्रांतिकारी कार्य किये। महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सौगात दी जिससे महिलाएं स्वरोजगार के लिए उस पैसे का इस्तेमाल कर रही हैं। छात्राओं को किशोरी समृद्धि सावित्री बाई फुले योजना से जोड़ा जिसमें कुल 40 हजार रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है।
आदिम जनजाति के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किया। इससे यहां के छात्रों को संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना के तहत वर्ष 2024 तक 2 लाख रुपये तक का ऋण माफ किया।
मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़ी 88.52 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और 29.21 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं 4.92 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से दो झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
सांकेतिक रूप से कृषि विभाग की ओर से दो लाभुकों के बीच पम्प सेट और कृषि बीज का वितरण, गव्य विकास विभाग की ओर से एक लाभुक को 10 गाय की योजना, जेएसएलपीएस की ओर से दो आजीविका सखी मंडल को ऋण, समेकित जनजाति विकास अभिकरण की ओर से दो सामुदायिक वन पट्टा, भूमि संरक्षण विभाग की ओर से सिरा सीता महिला मंडल को ट्रैक्टर दिया गया।
दो लाभुकों के बीच पंप सेट, सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दो लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, समाज कल्याण की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्रा को टैब, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मार्ट वॉच का वितरण किया गया। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना अंतर्गत एक लाभुक के बीच एक लाभुक को लाभान्वित किया गया।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में रौशनी कुमारी को मेडल प्रदान किया गया। हरमू आजीविका मिशन को ऋण प्रदान किया गया। मंत्री ने विकास मेला में लगाये गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। संबंधित विभागों के प्रयास की प्रशंसा की।
उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि 25 वर्षों में राज्य में पर्यावरण संरक्षण, कला-संस्कृति, परंपराओं के संरक्षण आदि के क्षेत्र बहुत कार्य हुआ। राज्य की 80 प्रतिशत आबादी कृषि का कार्य करती है। जिला और राज्य के परिपेक्ष्य में देखा जाय तो यह राज्य कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है। यह राज्य इकलौता राज्य है, जहां केसीसी पर 0% ब्याज लगता है, अगर ऋण दिए गए समय अंदर चुका दिया जाता है।
आज के कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, जिला परिषद के सदस्य, झारखंड आंदोलनकारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


