विवेक चौबे
गढ़वा। कार्तिक पूर्णिमा पर जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अहले सुबह से हीं सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर पहुंचने लगे थे। बहुत से श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में सतबहिनी पहुंच कर पवित्र झरना में स्नान किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु भक्त भगवती मंदिर सहित सभी नौ मंदिरों में पूजा अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनीं।
पुजारी प्रवीण पाण्डेय, नीतीश पाठक व आदित्य पाठक ने सभी को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनाई। मेला में सजे विभिन्न तरह की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ देखी गयी। पूजा सामग्री, श्रृंगार, जलेबी, पकौड़ी, चाट-चाउमीन की दुकानों पर भीड़ रही। देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही।
सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल विकास समिति के सचिव मुरलीधर मिश्र, अशर्फी सिंह, रमेश तिवारी, अखिलेश प्रसाद, मुखिया पाण्डेय, संत हरिदास, देवी दयाल राम, पारसनाथ सिंह, निरंजन सिंह, अखिलेश सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने मेला के व्यवस्था को संभालते हुए देखे गए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


