- पहले दिन आदिम जनजाति परिवारों के बीच पहुंची टीम
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में “आइये खुशियां बांटें” नामक विशेष सहभागी सहायता अभियान की औपचारिक रविवार को हुई। यह अभियान 28 फरवरी तक प्रत्येक दिन संचालित होगा, जिसमें ज़रूरतमंद लोगों तक उनकी आवश्यकता की सामग्री पहुंचाने का प्रयास अनुमंडल पदाधिकारी एवं समाज के सक्षम लोगों के समन्वय से किया जाएगा।
अभियान के पहले दिन गेरुआसोती गांव में ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुछ माह पूर्व हाथियों के भय से बहेरवा पहाड़ से विस्थापित होकर यहां आए आदिम जनजाति के परिवारों जो फिलहाल तिरपाल व प्लास्टिक की सहायता से झोपड़ी बनाकर जीवनयापन कर रहे हैं। उन्हें गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए।
लगभग 80 सदस्यों (बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक) ने इस सहयोग का लाभ उठाया। इन परिवारों को पहले भी सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास का विकल्प सुझाया गया था। आज पुनः आवश्यक संवाद किया गया कि यदि वे सहमत हैं तो प्रशासन उन्हें उपयुक्त और सुरक्षित स्थान पर बसाने की प्रक्रिया प्रारम्भ करेगा।
यह कार्यक्रम में समाज के सहयोगी वर्ग के सदस्य, गांव के मुखिया जगजीवन राम, गांव के सहायक शिक्षक और कई स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस सामाजिक अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि प्रशासनिक सामाजिक सहयोग से जरूरतमंदों तक यथासंभव मदद का यह क्रम जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


