Weather Update : अगले 3 घंटे में इस स्थिति में पहुंचेगा चक्रवाती तूफान, यहां के लिए रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Weather Update : नई दिल्‍ली। चक्रवाती तूफान ‘Montha’  का मंगलवार की रात लैंडफॉल हो गया। अब यह आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से ओडिशा में तेज गति से हवा भी चलेगी। कई राज्‍यों में भारी बारिश हो रही है। हवाई जहाज और ट्रेन प्रभावित हुए हैं। तूफान को लेकर कई राज्‍यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवाती तूफ़ान पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 15 किमीप्रति घंटा की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा। यह आज यानी 29 अक्टूबर, 2025 को सुबह 5.30 बजे उसी क्षेत्र के ऊपर केन्द्रित था।

तूफान नरसापुर (आंध्र प्रदेश) से 80 किमी उत्तर-पश्चिम, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 100 किमी पश्चिम, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 90 किमी उत्तर, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 230 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम और गोपालपुर (ओडिशा) से 460 किमीदक्षिणपश्चिम में स्थित था। 

इसके तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के ऊपर से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 3 घंटो में डीप डिप्रेशन के क्षेत्र में बदलने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 6 घंटो में एक डिप्रेशन में परिवर्तित होने की संभावना है। 

पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित डिप्रेशन पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 5 किमी प्रति घंटा की गति से उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ा। आज सुबह 5.30 बजे उसी क्षेत्र के ऊपर केन्द्रित था।

इसका केन्द्र मुंबई (महाराष्ट्र) से 410 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, वेरावल (गुजरात) से 430 किमी दक्षिण पश्चिम, पणजी (गोवा) से 560 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम, मेंगलुरु (कर्नाटक) से 820 किमी उत्तर-पश्चिम और अमिनीदिवी (लक्षद्वीप) से 850 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम में स्थित था। यह अगले 36 घंटो के दौरान पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

तूफान के मद्देनजर मलकांगिरी, कोरापुट, रेयगुड़ा, गजपति और गंजम (ओड़िशा) में रेड अलर्ट जारी किया गया है। चेंगलपट्टु, चेन्नई, कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुवल्लूर (तमिलनाडु) में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकिनाडा, यानम, वेस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) में भी रेड अलर्ट है। झारखंड, छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK