Weather Update : नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘Montha’ के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान तेज गति से हवा भी चलेगी। तूफान का प्रभाव देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति पर मौसम वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं।
प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान “मन्था” पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश एवं यनम तटों के समीप पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 17 किमी प्रति घंटा की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा।
यह उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और अगले 3 से 4 घंटों के भीतर, मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश एवं यनम तटों को पार करने की अत्यधिक संभावना है। उस समय इसकी अधिकतम सतही वायु गति 90–100 किमी/घंटा तक होगी, जो झोंकों के रूप में 110 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है।
नवीनतम प्रेक्षणों से संकेत मिलता है कि तट पार करने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। अगले 3 से 4 घंटों तक यह जारी रहेगी।
यह वर्तमान में मछलीपट्टनम एवं विशाखापत्तनम के डॉपलर मौसम रडार (DWR), तटीय प्रेक्षण केन्द्रों, स्वचालित मौसम केन्द्रों (AWS), जहाज़ों, बुआयों तथा उपग्रहों के माध्यम से निरंतर निगरानी में है।
पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित अवदाब, पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 10 किमी प्रति घंटा की गति से पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ा। यह लगभग वेरावल (गुजरात) से 470 किमी दक्षिण-पश्चिम में, मुंबई (महाराष्ट्र) से 500 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में, पणजी (गोवा) से 610 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम में, अमिनीदीवी (लक्षद्वीप) से 840 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम में तथा मंगलुरु (कर्नाटक) से लगभग 850 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित था।
यह अगले 36 घंटों के दौरान लगभग उत्तर-पूर्व दिशा में पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर आगे बढ़ने की संभावना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


