Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

14 जुलाई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। कार्यालय में कोई महत्वपूर्ण काम मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्रेमीजन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से मूड थोड़ा खराब होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन बेहतरीन रहने वाला है। गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। प्रेमीजन को अचानक उपहार मिलेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में मदद करेगा। बिजनेस में जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में अधिक समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। मन में नए-नए विचार आयेंगे। नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में काम को लेकर अधिकारी तारीफ करेंगे। विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक खुशखबरी मिलेगी। कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे। माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। कोई नया काम करने की सोचेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई मनोरंजन करेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)