पलामू। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद के प्रातःकालीन प्रार्थना सत्र में विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाए जाने वाले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के बारे में बुधवार को बताया गया। उनके 94वें जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बताये गये आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु ‘रामेश्वरम’ में हुआ था। उन्होंने गरीबी को बहुत करीब से देखा। पेपर बेचा करते थे, लेकिन पढ़ाई लिखाई में उनका सदैव मन लगता था। पेपर बेचने से लेकर देश के ‘राष्ट्रपति’ बनने तक काफी कठिनाईयों का सामना किये। वे 2002 में 11वें राष्ट्रपति बने थे। इन्हें मिसाइल मैन भी कहा जाता है। डीआरडीओ व इसरो के भी वैज्ञानिक रहें।
उनके बताए गये मार्गचिन्हों पर चलने की जरूरत है। तभी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में इनके जीवनी से संबंधित बच्चों से दस प्रश्न पूछे गये। बच्चों ने सहजता से जवाब भी दिया।
मौके पर वैश्विक हाथ धुलाई दिवस के बारे में सविस्तार प्रकाश डाला गया। बताया गया कि हाथों को अच्छी तरह धोने से गंदगी, वायरस और बैक्टीरिया हट जाते हैं। इससे वे लोगों या वस्तुओं तक नहीं पहुंच पाते हैं। फलतः पेचिश, डायरिया, फ्लू पर रोकथाम होती है। संक्रमण से बचाव होती है।
इस कार्यक्रम में एचएम कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, मो जुबैर अंसारी, आशा कुमारी, सुषमा पांडेय, पूनम कुमारी, राजेश सिन्हा, रश्मि प्रकाश व कम्प्यूटर शिक्षक प्रमोद मेहता उपस्थित थे। बाल संसद के प्रधानमंत्री अमित कुमार, राजवीर, हिना, सुरुचि, वैष्णवी सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी पुष्प अर्पित किये।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK