रांची। शुक्रवार को लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस और रांची की बरियातू थाना पुलिस को मिलिट्री व रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस, भारतीय रेलवे और केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।
लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस और रांची की बरियातू थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के 3 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई वादी अभिषेक कुमार की शिकायत पर शुरू हुई। जिन्होंने अभियुक्तों पर 37 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। वादी, जो मूल रूप से पटना के नरमा का निवासी है और वर्तमान में रांची के तेतरटोली में रहता है, ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी और जाली जॉइनिंग लेटर बनवाने का आरोप लगाया।
इस संबंध में बरियातू थाना में राजकिशोर साह, सुनील साह, गौतम कुमार, चंदन कुमार सिंह, वापी वैशवाल और विनोद समेत कुल छह अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों ने संज्ञान लिया और डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया। जिसके बाद बरियातू थाना पुलिस और लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्तों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस, इंडियन रेलवे और केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी का झांसा देकर लोगों से करीब 1.2 करोड़ रुपये की ठगी की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में चंदन कुमार सिंह, गौतम कुमार और विनोद कुमार शामिल है। पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK