- दानरो नदी छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। महापर्व छठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित दानरो नदी छठ घाट इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम बन गया। यहां भगवान भास्कर की गतिशील मूर्ति स्थापित की गई थी। यह अपनी भव्यता और आकर्षण से हर किसी को आश्चर्यचकित कर रही थी। इस मूर्ति का निर्माण और पंडाल का निर्माण कार्य कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली के सहयोग से किया गया था।
भोर में अर्घ्य देने के समय जब सूर्य की पहली किरणें मूर्ति पर पड़ीं, तब दृश्य अद्भुत और मनमोहक हो गया। श्रद्धालुओं ने कैमरे और मोबाइल से उस पल को कैद किया। इस वर्ष भी संस्था की ओर से दानरो नदी छठ घाट की सफाई, सजावट, और व्रतियों के बीच साड़ी एवं फलाहार वितरण जैसी कई सेवाएं दी गईं।
विकास माली ने कहा की हमारी कोशिश यही रहती है कि समाज में धार्मिकता के साथ सेवा और सहयोग की भावना भी बढ़े। छठ महापर्व हमारी संस्कृति की पहचान है। इसे भव्य रूप में मनाना हमारा सौभाग्य है। आने वाले वर्षों में इस परंपरा को और भी भव्य और आकर्षक रूप में जारी रखा जाएगा, ताकि जिला धार्मिक आयोजनों के लिए पूरे झारखंड में मिसाल बने।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


